गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा इंदिरापुरम ने मंगलवार को रक्षाबंधन को लेकर सीआईएसएफ कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परिषद की महिला सदस्यों और बच्चों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए मंगलकामना की। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कमांडेंट एसके सारस्वत ने हिंदू संस्कृति में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सैनिकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव के लिए परिषद के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में सचिव रिचा वालिया, बाला मल्होत्रा, भामिनी शुक्ला, विनीता वाजपेयी, सुमन शर्मा, ईशा शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...