अलीगढ़, मार्च 12 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां पुलिस ने सोमवार को टेंपो सवार व्यक्ति से लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना जवां के अलीगढ़ से ऑटो वाले ने विपिन कुमार पुत्र विजय शंकर निवासी घरिया जिला गाजीपुर 9 मार्च को रात करीब 12:00 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो में बैठकर डीबाई के लिए चल दिए। तकरीबन 1:00 बजे ऑटो वाला मंजूरगढ़ी के पास सुनसान एरिया में ले जाकर ऑटो वाले ने ऑटो में बैठे पहले से तीन लोगों ने विपिन कुमार पर नुकीले हथियारों से वार करना शुरू कर दिया और जेब में रखा मोबाइल, बैग और रुपये छीन लिए और चालक और तीनों लोग ऑटो को लेकर भाग गए। किसी तरह थाने पहुंचे विपिन कुमार ने सुबह 9:30 थाना जवां में तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान स...