अलीगढ़, जनवरी 29 -- n थाना क्षेत्र के सुड़ियाल के पास हुआ हादसा जवां, संवाददाता। थाना जवां क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4 बजे अलीगढ़ अनूपशहर रोड स्थित सुडीयाल गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उदयवीर सिंह निवासी कर्णपुर थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर अपने गांव से अपनी पत्नी रेखा देवी और अपने बच्चे के साथ पत्नी के गांव में जा रहे थे। तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उदयवीर सिंह और उनकी पत्नी बाइक से गिर गए। उदयवीर सिंह और उसका बेटा सड़क के अंदर की तरफ गिरा जबकि उसकी पत्नी सड़क की तरफ गिरी तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उसकी पत्नी रेखा देवी जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वहां मौजूद लोगों ने जब इस घट...