अलीगढ़, फरवरी 26 -- जवां (अलीगढ़), संवाददाता। जवां क्षेत्र के गांव सुनाना में दलित समाज की बरात में विवादित गाना बजाने पर हुए विवाद में पुलिस ने दो और मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें गांव के प्रधान समेत दोनों पक्षों के 42 लोग नामजद किए गए हैं। इसमें दूल्हे से मारपीट, फायरिंग व बरात न चढ़ने देने के धमकी देने के आरोप हैं। इस प्रकरण में कुल चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात है। मंगलवार को सुनाना निवासी पप्पन की बेटी की शादी थी। पलवल से बरात आई थी। रात सवा नौ बजे बरात दूसरे पक्ष के मोहल्ले में पहुंची, तभी बरातियों ने डीजे पर विवादित गाना लगवा दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट की गई। जमकर पथरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.