बक्सर, मई 17 -- पेज-04 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। जवहीं दियर गांव में लगी आग से आधा दर्जन से अधिक परिवारों का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगी कि घटना में हजारों रुपए की संपत्ति के जल जाने का अनुमान है। जिससे कई परिवारों को भोजन व आवास के भारी क्षति के साथ आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया है।

आग लगने का कारण स्थानीय थाना क्षेत्र के इस गांव में अचानक आग लगने से अनिल राम, सुनील राम, सुधीर राम, रघुवर राम, लक्ष्मण राम, अरविंद राम तथा रामचंद्र राम के कच्चे-पक्के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आग खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से फैल गई। देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में घरों में रखे कपड़े, बिस्तर, अनाज, पशुओं का चारा व लगभग 20 हजार रुपये नकद तथा एक लैपटॉप सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए।

पी...