अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ''भूजल सप्ताह'' का शुभारंभ गुरुवार को कमिश्नर संगीता सिंह द्वारा भूजल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं मंडलीय अधिकारियों को जल संरक्षण एवं जल संचयन की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि भूजल सप्ताह के दौरान जागरूकता रथ मंडल के सभी विकास खण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री के जरिए आमजन को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Etah News: जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई ...