मैनपुरी, जुलाई 18 -- 16 जुलाई से भूजल सप्ताह शुरू हो गया है। प्रचार वाहन क्षेत्र में रोजाना भ्रमण कर लोगों को पानी के संरक्षण की जानकारी दे रहे हैं। ये भूजल सप्ताह 22 जुलाई तक चलेगा। शनिवार को तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवसों में अधिकारियों, कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कुरावली तहसील में और सीडीओ नेहा बंधु ने भोगांव तहसील में शपथ दिलाई। डीएम ने शपथ दिलाने के बाद कहा कि जल है तो कल है। पानी को व्यर्थ में न बहाया जाए, इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेज कर रखना होगा। जल के बिना जीवन नहीं है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मिर्जापुर कार्यालय से सुबह साढ़े दस बजे भेजी जाने वाली खबरों की सूची- जल संरक्षण करना होगा। इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार भी मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय ...