रामपुर, मई 15 -- रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तालाब, पोखर, नदी एवं अन्य जल स्रोतों में डूबने की घटनाएं समय-समय पर संज्ञान में आती रहती हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों को तालाब, पोखर एवं नदी में स्नान करने से रोकें तथा यदि बच्चे जल स्रोतों के आसपास हों तो उन्हें अपनी निगरानी में रखें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जर्जर एवं टूटी-फूटी नावों पर यात्रा न करें। नाव पर यात्रा करते समय यह सुनिश्चित करें कि नाव सुरक्षित, साफ एवं सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें तथा नाव की क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। यह भी पढ़ें- पोखर में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम साथ ही नाव पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपदवासिय...