पाकुड़, दिसम्बर 23 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में जल सुरक्षा योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम ने की। इस अवसर पर जल सहिया रुक्मणी देवी के द्वारा बताया गया कि पेयजल स्रोतों के जैविक प्रदूषण के जोखिम आकलन हेतु वर्ष में दो बार मानसून से पहले और मानसून के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। जिससे कि पेयजल स्रोतों में विभिन्न तरह के आकलन के पश्चात समेकित प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित की जाती है। जिससे की पेयजल में जैविक प्रदूषण इत्यादि की जानकारी प्राप्त हो पाती है। इसमें चापाकल के चारों ओर किस तरह की गंदगी या प्रदूषण आदि फैली हुई है का आकलन के पश्चात उचित निष्पादन किया जाता है। जिसमें चापाकल के आसपास, शौचालय की स्थिति, मानव एवं जानवरों के मल...