जौनपुर, अक्टूबर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग की ओर से 'पृथ्वी, पर्यावरण एवं भविष्य' विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने जल सुरक्षा, भूजल संरक्षण, मृदा एवं पर्यावरण तथा पृथ्वी के भू-वैज्ञानिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह ने जल संसाधनों की वैश्विक एवं भारतीय स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि जल जीवन, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन का आधार है। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 18 प्रतिशत आबादी भारत में निवास करती है, जबकि वैश्विक जल संसाधनों में देश की हिस्सेदारी लगभग चार प्रतिशत है। बढ़ती आबादी, शहरीकरण, औद्योगीकरण, भूजल क...