उरई, जुलाई 29 -- उरई। संवाददाता डीएम ने एनआईसी सभागार में बैठक कर जनपद में जल सारथी मोबाइल ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्राम स्तर तक शत-प्रतिशत डाउनलोड एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है जिससे पेयजल योजनाओं की निगरानी, शिकायत निस्तारण, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जनसहभागिता को सुदृढ़ बनाया जा सके।डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जल सारथी मोबाइल ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन की योजनाओं की जनपद एवं ग्राम स्तर तक अद्यतन स्थिति, मल्टी-लेवल डैशबोर्ड, ग्रामवार पेयजल योजनाओं की प्रगति, निर्माण, संचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही जल गुणवत्ता परीक्षण, फील्ड टेस्ट किट की गतिविधियां, जल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों की सूचना तथा पाइपलाइन क्षति, अनियमित जलापूर्ति एवं सड़क पुनर्स्थापन जैसी समस...