भदोही, अगस्त 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में हो रही पानी आपूर्ति एवं कनेक्शन समेत अन्य प्रगति की जानकारी जल सारथी ऐप पर मिलेगी। जल जीवन मिशन की निर्माण प्रगति भी ऐप पर जल निगम विभाग द्वारा अपलोड किया जाएगा।जल निगम विभाग के अधिशाषी अधिकारी राज बली ने बताया कि जिले में चार सौ से ज्यादा गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी आपूर्ति हो रही है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को बेहतर पानी कि आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में करीब 459 ग्राम पंचायतों में पानी आपूर्ति किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के साथ ही कनेक्शन बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों को किसी तरह की जानकारी चाहिए तो वह विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...