पाकुड़, मई 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को जल जांच को लेकर जल सहियाओं के बीच एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षक के रूप में जिला समन्वयक इमरान आलम एवं लैब स्टाफ लुकास हेम्ब्रम ने उपस्थित जल सहियाओं को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से नल के पानी और अन्य स्रोतों की जांच में सक्षम बनाने की जानकारी दी। बताया गया कि पानी में बैक्टीरिया, आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड, पीएच और टीडीएस की नियमित जांच करना है। साथ ही पानी की गुणवत्ता, क्लोरिनेशन और फील्ड किट का उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सभी को बताया गया कि ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही सभी को अपने अपने मोबाइल पर झाड़ जल एप्स में जां...