जल सदन बना खो खो चैंपियन
रिषिकेष, जुलाई 4 -- ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिसमें जल सदन चैंपियन बना। शनिवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद बच्चों के लिए जरूरी है। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। छात्र-छात्राओं ने खो-खो में प्रतिभा दिखाई। खो-खो में अग्नि सदन, वायु सदन, जल सदन और आकाश सदन की टीम ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसके बाद जल सदन की टीम ने जीत दर्ज की। समापन अवसर पर विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.