चम्पावत, मई 14 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मानसून सीजन को देखते हुए नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। इससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसी को देखते हुए जल संस्थान के ईई रवि प्रकाश डोबवाल को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से मरम्मत कार्य कराएंगे। नोडल अधिकारी को 9412034680 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...