अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- रानीखेत। चिलियानौला पालिका क्षेत्र में लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। गुरुवार को लोग जल संस्थान कार्यालय धमक पड़े। यहां ईई बीडी भट्ट और अन्य अधिकारियों का घेराव किया। कार्यालय में तालाबंदी कर दी। हालांकि बाद में पंपिंग शुरू होने की सूचना पर लोग शांत हुए। चिलियानौला पालिका क्षेत्र में आए दिन पानी की किल्लत रहती है। पिछले छह दिनों से पानी की बूंद नहीं टपकी। इस कारण आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय में तालाबंदी कर दी और ईई का घेराव कर दिया। लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.