पिथौरागढ़, फरवरी 12 -- झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के झूलाघाट में एक महिला को जल विभाग के ओर से दो बार बिल भेजा जा रहा है। गुरुवार को झूलाघाट निवासी हीरा देवी ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पहले अपने घर पर पानी का कनेक्शन लिया था। जिसके बाद उन्होंने कनेक्शन के लिए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज हीरा देवी पत्नी राजेंद्र राम के नाम पर दर्ज कराया था। लेकिन जल विभाग की ओर से लगातार एक ही व्यक्ति के नाम पर दो बिल भेजे जा रहे है। जिस कारण उनके सामने बिल का भुगतान करने पर असमंजस बना हुआ है। हीरा देवी ने बताया कि वे बिल को ठीक कराने के लिए कई बार जल संस्थान के चक्कर लगा चुकी है। लेकिन उनके बाद भी उनके पास दो बिल आ रहे है। जिस कारण उन्हें भविष्य में अतिरिक्त वसूली का भय बना हुआ है। उन्होंने विभाग से इस विषय मे संज्ञान लेने की मांग की है। -------

हिंदी हिन्द...