देहरादून, मई 22 -- वार्ड 89 हरभजवाला के ऋषि विहार क्षेत्र में मोटर जलने से उपभोक्ताओं को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। विधायक विनोद चमोली ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। मोटर फूंकने की वजह से 5 दिनों तक इस इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। विधायक चमोली ने संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को अपने कार्यालय पर तलब किया। विधायक ने कहा कि अधिकारियों की जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधायक ने क्षेत्र वासियों को स्थायी समाधान का भरोसा देते हुए बताया कि ऋषि विहार क्षेत्र में नए ट्यूबवेल के निर्माण लिए 26 मई को शिलान्यास किया जाएगा, जिससे ...