हरिद्वार, मार्च 11 -- उत्तराखंड जल संस्थान आज उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैंप का आयोजन करेगा। कैंप में उपभोक्ता अपना बकाये बिल की रकम जमा करा सकेंगे। एसडीओ संजय सैनी ने बताया कि गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विवेक विहार में शिव मंदिर के पास कैंप लगेगा। उन्होंने अपील की कि असुविधा से बचने के लिए बकाया रकम जमा करें। बकाया रकम जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं की आरसी काटी जाएगी। इसके साथ पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...