कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरू कॉलेज, के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन ग्राम पंचायत भवन कमालपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम संयोजक डॉ.आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने लक्ष्यगीत के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद योगाभ्यास के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम तथा हलासन, ताड़ासन और धनुरासन का अभ्यास किया गया। स्वयंसेवकों ने गांव में जल संरक्षण अभियान चलाते हुए वर्षा जल को तालाब, बावरियों और पोखरों में संरक्षित करने पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों को समरसेबल अनावश्यक रूप से न चलाने, नल को प्रयोग के बाद बंद करने तथा सिंचाई साधनों के समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में डॉ.प्रशांत दीक्षित ने सामान्य बीमारियों व प्राकृतिक आ...