आरा, मार्च 23 -- - जल महोत्सव पर कलेक्ट्रेट में विशेष दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ - जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया आरा, हमारे संवाददाता। गंगा समिति भोजपुर की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण वैश्विक जरूरत है। उन्होंने गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस दौरान जागरूकता रैली को डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जल अर्पण, श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। साथ ही अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से...