जल संरक्षण प्रणाली कचरे से अटे
गुड़गांव, जून 13 -- सोहना, नरेश कुमार। शहर में बने करीब 20 जल संरक्षण प्रणाली कूड़े कचरे से भरे हैं। इसस बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। नगर परिषद ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल, अनाज मंडी, सामान्य बस स्टैंड परिसर समेत 20 स्थानों पर जल संरक्षण प्रणाली बनाए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार रंगा का कहना है कि बरसात से पहले सभी जल संरक्षण प्रणाली की सफाई की जाएगी। जरुरत पड़ने पर नये जल संरक्षण प्रणाली का निर्माण किया जा सकता है। अभी जल संरक्षण प्रणाली की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.