रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को रांची जिला अंतर्गत हॉकी स्टेडियम सभागार में जल महोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त सौरभ भुवानिया ने किया। यह पखवाड़ा 22 मार्च तक जिले में विभिन्न जागरुकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। डीडीसी भुवानिया ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले प्रतिदिन के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र से पांच-पांच ऐसी महिलाओं का चयन करें। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया और जलसहिया दीदियों ने अपने-अपने गांव और पंचायतों में जल संरक्षण तथा जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपविकास आयुक्त ने जल जीवन मिशन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.