मधुबनी, अप्रैल 11 -- पारस कुमार खजौली। प्रखंड के उमवि बेंता ककरघट्टी में नवगठित इक्को क्लब की पहली बैठक शुक्रवार को क्लब की अध्यक्ष आसमीन खातून की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा नव निर्वाचित सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मार्च माह के विषय 'जल संरक्षण' पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि विद्यालय के सभी बच्चों को पानी बचाने की आदत विकसित कराई जाएगी, ताकि वे प्रतिदिन कम से कम एक लीटर पानी का बचाव कर सकें। साथ ही बच्चों को जल परीक्षण की जानकारी देने पर भी सहमति बनी।बैठक में सर्वसम्मति से विश्व जल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें निबंध, वाद-विवाद, पेंटिंग, चित्रकला तथा वर्षा जल संचयन मॉडल निर्माण प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.