मेरठ, मार्च 11 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना में सात दिवसीय शिविर के छठा दिन जल संरक्षण एवं बचत योजनाओं को समर्पित रहा। प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में चल रहे की शिविर प्रथम सत्र में छात्राओं ने जल संरक्षण पर पोस्टर और स्लोगन बनाए और बस्ती में रैली निकाली। इसके बाद बस्तीवासियों को पानी के लिए जागरूक किया कि वह पानी की बचत करें। छात्राएं नारे लगा रही थी जल ही जीवन है जल है तो कल जल ही जीवन है, जल है तो कल है के अलावा बचत योजनाएं के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गई, जिसमें मवाना पोस्ट ऑफिस अधिकारी अब्बास ने छात्राओं को बहुत ही विस्तार के साथ किसान विकास योजना और सुकन्या तथा अन्य छोटी-छोटी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अनुरोध किया कि वह अपने घर वालों को तथा ब...