फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आकांक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जल की महत्ता बतायी गयी। एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्क्रीन टाइमिंग नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ की प्रोफेसर वंदना द्विवेदी ने भी जल की महत्ता बतायी। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनीष, नेपाल से आये छितराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...