लखनऊ, फरवरी 13 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विश्व रेडियो दिवस के मौके पर ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण को समर्पित वेब रेडियो रेडियो ब्लू ड्रॉप का शुभारंभ प्रेस क्लब में किया गया। यह वेब रेडियो अत्याधुनिक एआई आधारित ऑटोमेशन तकनीक से संचालित किया जा रहा है, जो कम संसाधनों में भी प्रभावी संचार संभव बनाता है। रेडियो ब्लू ड्रॉप का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी पद्म डा. अनिल रस्तोगी ने किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू खरे ने कहा कि एआई आज आश्चर्यजनक संभावनाओं का माध्यम बन चुका है। यद्यपि यह आशंका व्यक्त की जाती है कि एआई रोजगार को प्रभावित करेगा, परंतु समझदारी से उपयोग किए जाने पर यह सीमित संसाधनों में भी बड़े प्रकल्पों को संचालित करने का सशक्त माध्यम बन सकता है। ठीक उसी प्रकार जैसे रेडियो ब्लू ड्रॉप को एआई ऑटोमेशन से संचालित किया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.