मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केशोपुर गांव में सोमवार को जल महोत्सव पखवारा मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दिनेश पुष्पम ने की। जागरूकता कार्यक्रम में जल के महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा और पेयजल रख-रखाव की जानकारी दी गई। जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, अंजना प्रसाद, मनीष कुमार, रघुराज प्रसाद, आविद हुसैन, कुमारी आराध्या, पंचायत जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी, पेयजल अनुरक्षक आदि थे। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को जल महोत्सव के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया दिनेश पुष्पम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...