संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में आम, अमरूद, लीची, केला, पपीता, करौंदा के अलावा लता वाली सब्जियों की खेती में ड्रिप एरिगेशन बेहद लाभकारी होगी। कम पानी में अधिकतम सिंचाई होने की सुविधा मिलेगी। और तो और फसलों की संचाई के साथ साथ दवाएं भी आसानी से पौधों की जड़ तक उपलब्ध हो जाएंगी। इससे किसानों को कम पानी में अधिक उपज हासिल होगी और भू-गर्भ जल भी संरक्षित होगा। जिले में दो दर्जन से अधिक किसान ड्रिप एरिगेशन के माध्यम से फल और सब्जियों की खेती कर रहे हैं। गजपुर के नंदलाल सिंह स्थानीय किसानों के प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। वर्तमान में वह करेला, तरोई, नेनुआ, खीरा और परवल की खेती कर रहे हैं। बूंद-बूंद विधि से सिंचाई होने की वजह से महज कुछ ही देर में एक एकड़ खेत की सिंचाई हो जाती है। पौधों की जड़ में जरूरत भर पानी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.