पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में रविवार को विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह, सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल का महत्व हमारे दैनिक जीवन के साथ-साथ सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जल संकट की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि अनियंत्रित दोहन, जल स्रोतों का अतिक्रमण एवं प्रदूषण आने वाले समय में गंभीर संकट का कारण बन सकते हैं। उ...