रांची, जून 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि राज्य के कई क्षेत्रों में तालाब और कुएं सूख रहे हैं। ऐसे में नवनियुक्त अभियंताओं को जल संरक्षण के लिए नए और व्यवहारिक उपाय विकसित करने चाहिए, ताकि इन नवाचारों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके और जल संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिले। वे मंगलवार को रांची के धुर्वा स्थित राज्य डाटा सह प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित नवनियुक्त अभियंताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत अभियंताओं के पास पर्याप्त क्षमता एवं योग्यता है। विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे सभी अभियंता फील्ड में जाकर कार्य कर सकें। विभागीय सिस्टम को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में भी पहल ...