संभल, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव गैलुआ में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जल के महत्व को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक जल बचाने व जल की बर्बादी को रोकने का संकल्प लिया गया। बैठक में बोलते हुए रामौतार सिंह ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। हमें आज से ही प्रण लेना है कि हमें जल को अनावश्यक नहीं बहने देना है। हमें सिर्फ जरूरत के अनुसार ही जल उपयोग में लाना है। चौधरी रविराज चाहल ने कहा कि हमें अनावश्यक पानी नहीं बहने देना है। हमें अपने लगातार जागरूकता अभियानों से लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक करना है। महावीर सिंह ने कहा कि जल अमूल्य है। जल की एक-एक बूंद कीमती है। जल को हमें अनावश्यक बर्बाद नहीं होने देना है। इस दौरान खिलेन्द्र चाहल, पुष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, हेमंद्र सिंह, ...