भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जल संरक्षण और शुद्धता के प्रति जल सखियां जन-जन को जागरूक करने का काम कर रही हैं। जिले के कुल 546 ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाएं जल शक्ति के रूप में काम कर रही हैं। जिले के कुल 1064 राजस्व गांव में जल समूह की महिलाएं बेहतर काम कर जल संरक्षण और शुद्ध जल उपयोग कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। घर में चूल्हा-चौका करने वाली महिलाएं अब जल सखी एवं जल शक्ति के रूप में पहचानी जा रही हैं। जल निगम विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजबली की माने तो जिले में कुल 770 राजस्व गांव में पानी आपूर्ति का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 328 गांव में शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है। जबकि शेष राजस्व गांव में भी निर्धारित समय सीमा के अंदर आपूर्ति शुरू हो जाएगी। चार सौ पानी टंकी बनाने का स्कीम था। इसमें जल निगम विभाग द्वारा कुल 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.