गिरडीह, अप्रैल 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के आदर्श मध्य विद्यालय किसगो में शनिवार को स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, जल है तो कल है, वर्षा जल संचयन आदि विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को दैनिक जीवन में जल की महता व संरक्षण के उपायों पर जोर देने की जानकारी दी। स्कूल की हेडमास्टर ने कार्यक्रम में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनमें रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित होने की बात कही। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चे 15 दिनों तक वर्षा जल संचयन की अलख जगाएंगे मौके पर प्रधानाध्यापक आशा कुमारी, शिक्षक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.