घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका, संवाददाता। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड के सोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया। पीएलवी चयन मंडल के द्वारा जल दिवस मनाये जाने के महत्व को बताया गया। जल दिवस पहली बार 22 मार्च 1993 को मनाया गया। हमारे जीवन में पानी की भूमिका पर विशेष चर्चा की और जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जीवन में शुद्ध जल के महत्व को बताया गया।  कहा कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्सों में जल है और 29 प्रतिशत हिस्सा स्थल है फिर में हमें पानी की किल्लत हो रही है, कहीं पर अनावृष्टि तो कहीं अतिवृष्टि का सामना करना पड़ता है। इसके कई कारण हैं। अत्यधिक पेड़ की कटाई, वायु प्रदूषण, धुआं और गंदे पानी निकालने वाले कल-कारखाने हैं। हम अपने दैनिक जीवन में पानी के इस्ते...