प्रयागराज, मार्च 22 -- अर्चिशा फाउंडेशन की ओर से रविवार को विश्व जल दिवस पर नया कटरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजिका मनसा सिंह ने कहा कि पौधों को लगाकर जल संरक्षण को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर लोगों ने पौधरोपण का संकल्प लिया और सड़क के किनारे ट्री गार्ड लगाया। सौरभ यादव, मोनू ओझा, शिवबाबू यादव, वंदना त्रिपाठी, सरोज तिवारी, कामना सिंह, ज्योति त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, सरबजीत, सुनीता शर्मा, गोकुल हलधर, अनन्या, अर्चिशा, अविरल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...