गंगापार, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश सरकार के 'भूजल सप्ताह' के अंतर्गत इफको फूलपुर इकाई में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल की प्रत्येक बूंद के सदुपयोग तथा भूजल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि"जल संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। प्रमुख (अनुरक्षण) पीके पटेल ने कहा, "वर्षा जल संचयन और जल का विवेकपूर्ण उपयोग समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महाप्रबंधक रत्नेश कुमार ने कहा, "छोटे-छोटे प्रयास भी जल संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।" संयुक्त महाप्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने कर्मचारियों से कार्यस्थल और घर दोनों जगह जल बचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जल संरक्षण की पुलिस ...