जल संरक्षण का लें संकल्प,जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी-जिलाधिकारी
सोनभद्र, जुलाई 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रदेश सरकार के माध्यम से 16 से 22 जुलाई तक आयोजित भूजल सप्ताह के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प, केवल एक संदेश नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प है। डीएम ने कहा कि भूजल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण,जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा भूजल पुनर्भरण को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: भूजल सप्ताह उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझाते हुए अपने घर, गांव और आस-पास ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.