मधेपुरा, मार्च 25 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड पटना द्वारा भूजल संरक्षण और डाटा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी हॉल में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी अनिल बसाक, निदेशक (एनईपी), बिरेंद्र कुमार, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक आलोक कुमार सिंहा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में जल संरक्षण के प्रति शपथ दिलायी गयी। भूजल डाटा का राष्ट्रीय जलभूत मानचित्रण एवं प्रबंधन और फैलाव विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक आलोक कुमार सिंहा ने केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं रिपोर्ट के निष्कर्षों का तकनीकी सहायक द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ...