सुल्तानपुर, मार्च 22 -- लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित तेरएं गांव में हर घर जल तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल महोत्सव अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व जल दिवस आयोजन में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों, कार्यदाई संस्थाओं तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में जल संरक्षण करने की अपील की गई तथा संकल्प लिया गया। ब्लॉक प्रमुख श्री वर्मा ने कहा कि मानव जीवन के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है, बिना पानी के जीवन संभव नहीं है। सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना के अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में 650 घर जल से लाभान्वित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल व्यवस्था को अपनी निजी संपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.