गोंडा, सितम्बर 28 -- गोण्डा। कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वैज्ञानिक चंद्रमणि त्रिपाठी ने किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी दी। डॉ. मिथिलेश ने उन्नत खेती और जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि पानी बचाकर खेती की लागत कम की जा सकती है। वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी, डॉ. हरिपाल सिंह और डॉ. सुधांशु ने कम लागत में अधिक उत्पादन के उपाय बताए। उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक धीरेन्द्र ने सूक्ष्म सिंचाई की जानकारी दी। सहायक उद्यान अधिकारी गिरीश मिश्रा ने योजना और वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। कार्यक्रम में रोहन यादव, अनूप मौर्य और अनिल सिंह सहित किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...