संभल, जून 26 -- जल संरक्षण और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने पर 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। उद्यान विभाग के अनुसार इन तकनीकों से पारंपरिक सिंचाई की तुलना में 80 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है और कम पानी में अधिक उत्पादन संभव होता है। अनुसूचित जाति, जनजाति तथा लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत, जबकि अन्य किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि लाभ के लिए किसानों को यूपीएमआईपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा या उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने को मिलेगा अनुदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...