चंदौली, जून 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में मिशन लाइफ अभियान के तहत मंगलवार को मंडल में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने को जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के उपयोग हेतु उपलब्ध जल सुविधाओं, वाटर बूथों एवं अन्य पेयजल व्यवस्थाओं की विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छ पेयजल सुविधाओं के महत्व तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में सासाराम स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- यात्रियों को एलईडी और एसी के कम प्रयोग के लिए जागरूक किया शिविर के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए...