अररिया, जनवरी 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन अररिया व फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर वहां सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्रम में सर्वप्रथम फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत पोठिया पंचायत में डीएम ने निजी भूमि पर पोखर निर्माण, प्लांटेशन, मत्स्य पालन, मखाना उत्पादन, पोली हाउस, प्राथमिक विद्यालय संथाली टोला तथा आंगनबाड़ी केंद्र बड़ी मुसहरी टोला का जायजा लिया। मखाना उत्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित किसानों को समय समय पर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पोठिया पंचायत में आवास योजना, नल-जल, प्लांटेशन एवं कृषि से संबंधित योजनाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त की तथा सभी लाभार्थियों को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.