जल संकट से निपटने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन
रामगढ़, मई 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पंचायत सचिवालय हेंसापोड़ा में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन पेयजल संकट से निपटने के लिए खराब चापानल व सोलर जलमीनार की जानकारी ली गई। साथ ही खराब जलमिनारों व चापानलों की मरम्मती का निर्णय लिया गया। मुखिया गीतांजलि कुमारी तिर्की ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कुल 90 चापानल व सोलर जलमीनार हैं। जिसमें से 54 चालू हालत में है और 36 खराब पड़े हुए हैं। हाल के दिनों में तीन चापाकल की मरमती कराई गई है। जबकि कई चापाकल की मरम्मती को लेकर जिला से फंड की मांग की गई। इस दौरान पंचायत स्तर से कुछ चापानलों की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया। मौके पर बीडीओ सुधा वर्मा, पंचायत सचिव लिनेट तिर्की, पूर्व मुखिया विशाल कुमार, कामाख्या प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.