मथुरा, अप्रैल 22 -- वृंदावन, धर्मनगरी में गर्मी बढ़ते ही नगर निगम की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। मंगलवार को समाधान दिवस पर वार्ड 21, 34, 51 और 62 की जनता पानी,और सफाई की समस्याओं से परेशान होकर निगम कार्यालय पहुंची और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। वार्ड 21 की महिलाओं ने कहा कि गेस्ट हाउसों को पानी मिल रहा है, जबकि आम लोग परेशान हैं। वार्ड 34 में धनेंद्र अग्रवाल ने दूषित पानी की बोतल दिखाकर अधिकारियों से सवाल किया कि क्या वे इसे पी सकते हैं। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने वार्ड 51 की समस्या उठाते हुए बताया कि गौशालाओं तक में पानी नहीं पहुंच रहा। यह भी पढ़ें- बढ़ते पारे के बीच गहरा सकता है शहर में पानी का संकट निगम अधिकारियों ने ट्यूबवेल में रेत भरने का कारण बताया, लेकिन जनता इसे घोर ला...