सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में जल संकट गहराता जा रहा है। नियमित सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। टैंकर से पानी खरीदना महंगा पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर पानी के लिए लोगों के बीच झगड़े की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति की मांग की है। अधिकारियों ने अतिरिक्त टैंकर भेजने और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- खराब नालियों से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...