जल संकट की शिकायत पर बेलडीहा गांव पहुंचे एसडीएम
भागलपुर, मई 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सन्हौला प्रखंड की सिलहन खजुरिया पंचायत अंतर्गत बेलडीहा गांव में जल संकट की लगातार मिल रही शिकायतों पर शनिवार को कहलगांव एसडीएम कृष्णचंद्र गुप्ता ने गांव पहुंचकर स्थलीय जांच किया। उन्होंने विभिन्न जल स्रोतों, चापाकलों तथा हर घर नल-जल योजना के तहत लगाए गए वाटर पंपों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों व ऑपरेटरों से जानकारी ली। जांच के दौरान पाया गया कि पीएचईडी विभाग के चार चापाकलों पर संबंधित घरों के लोगों ने अतिक्रमण कर निजी उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे आम ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा था। इस पर एसडीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए संबंधित लोगों को चेतावनी दी। निरीक्षण में कई चापाकलों से पार्ट हटाकर समरसेबल पंप लगाए जाने का मामला भी सामने आया, जिसे तुरंत हटवाया गया। ग्राम पंचायत मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.