सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी, । जल संकट, जल जमाव एवं जल प्रबंधन पर शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित लोहिया आश्रम में परिचर्चा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने की। परिचर्चा में तय किया गया कि गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की कमी की आशंका के मद्देनजर नीचे से ऊपर तक सरकार के हर दरवाजे पर दस्तक दी जाएगी। परिचर्चा के प्रतिभागियों ने कई चौंकाने वाले अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। जिससे यह बात उभरकर आई कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना अधिकांश जगह बंद है। कहीं तकनीकी खराबी, कहीं आपूर्ति प्रणाली की गड़बड़ी, कहीं ऑपरेटर की मनमानी आदि कारणों से यह योजना कार्य नहीं कर पा रही है। इस योजना की खामियों को दूर करने में बड़ी बाधा ये है कि विभागीय रिपोर्टों के आधार पर सरकार की फ़ाइलों में और उसकी नज़र में अध...