जल संकट और निकास से जूझ रही रही थारु बस्ती
मऊ, जून 25 -- मऊ, संवाददाता। नगर में स्थित मलीन थारु बस्ती वर्षों से लगातार पानी के संकट और नाली के अभाव में जल निकासी की समस्या से जूझ रही है। गर्मी के दिनों में जल समस्या जहां विकराल रूप ले लेती है, वही बरसात में पूरी बस्ती चारों तरफ से जलमग्न हो जाती है। जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में तत्पर प्रयास करना होगा अन्यथा बस्ती के लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे। कोशिश प्रमुख पुरुषार्थ सिंह ने गुरुवार को समाजसेवियों के दल के साथ थारु बस्ती का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत कराया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्षों से यह समस्या होने के कारण बस्ती के अधिकांश लोग जलजनित रोगों का शिकार हो गए हैं। इस दिशा में समाधान के लिए स्थानीय सभासद एवं नगरपालिका से संपर्क किया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोधार्थी अमन प्रताप सिंह ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.